मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'विन्नी की किताब' में दिखेगा अलीशा पंवार का अलग अंदाज, कलरफुल शिफॉन साड़ियों से बिखेरेगी जादू

मुंबई। बॉलीवुड और वेब जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री अलीशा पंवार अब एक नई वेब सीरीज 'विन्नी की किताब' में नजर आने वाली हैं। इसमें उन्हें अपने एक सपने को पूरा करने का मौका मिलेगा। दरअसल, अलीशा का सपना था कि वे हीरोइन स्टाइल क्लासिक लुक को अपनाएं।

इस शो में वह कलरफुल शिफॉन साड़ियों में नजर आएंगी।

शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि यह उनके लिए एक खास अनुभव रहा।

'विन्नी की किताब' की कहानी एक छोटे शहर की महिला विन्नी के जीवन पर आधारित है। वह अपनी इच्छाओं और ख्वाहिशों को लिखती है, बिना यह जाने कि उसके ये शब्द उसके जीवन को कितनी गहराई से बदल देंगे। कहानी दिखाती है कि कैसे हम अपने भीतर की आवाज को सुनकर, अपनी गरिमा और आत्मसम्मान को दोबारा पा सकते हैं।

यह पूरी यात्रा यह समझने में मदद करती है कि असली बदलाव हमेशा भीतर से ही शुरू होता है।

इस वेब सीरीज में अलीशा का लुक दर्शकों को बॉलीवुड फिल्म 'चांदनी' की याद दिलाएगा। उन्होंने कहा, ''सीरीज में अपने किरदार के लुक को देखने के लिए मैं बेहद उत्सुक थी। यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा अनुभव था। शूटिंग की लोकेशन बेहद शानदार है और स्क्रिप्ट भी दमदार है।''

उन्होंने कहा, ''शो के कुछ हिस्से हिमाचल प्रदेश के कसोल में शूट किए गए।

यह मेरे लिए बेहद यादगार सफर रहा। मुझे कई कलरफुल शिफॉन और स्टाइलिश साड़ियां पहनने का मौका मिला, जो हमेशा से मेरा सपना रहा है। इस शो ने मेरे सपने को सच कर दिया और मुझे अपने किरदार के साथ पूरी तरह तालमेल बिठाने का मौका दिया।''

किरदार के बारे में बात करते हुए अलीशा ने बताया कि इस शो में विन्नी एक ऐसी महिला है जो अपनी कल्पनाओं और ख्वाहिशों के बारे में कहानियां लिखती है। लेकिन उसका जीवन तभी बदलता है जब उसे पति और करीबी दोस्त से धोखा मिलता है।

यह घटना विन्नी के जीवन का सबसे बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ बन जाती है।

उन्होंने बताया कि कहानी की शुरुआत एक गृहिणी के जीवन से होती है, जिसे अपने दिल की बातें साझा करने के लिए कोई नहीं मिलता। लेकिन धीरे-धीरे यह कहानी बदलकर एक साहसी और लोकप्रिय लेखक की बन जाती है। विन्नी का यह सफर जज्बात, शक्ति और आत्म-खोज से भरा हुआ है। वह पूरी तरह से खुद को नए रूप में ढालती है और अपने जीवन को नए सिरे से जीना सीखती है।

अलीशा की नई वेब सीरीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। शो 11 दिसंबर को हंगामा ओटीटी पर रिलीज होने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें