मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र के अलीगढ़ में सड़क हादसा, पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उप्र के अलीगढ़ में सड़क हादसा, पांच की मौत

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जनपद के टप्पल थाना क्षेत्र में बुधवार देररात यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक और डबल डेकर बस की टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई और 15 लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए।पुलिस के मुताबिक, प्रतापगढ़ के कृष्णा ट्रैवेल्स की डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। बस टप्पल थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस—वे पर ट्रक बस से टकरा गई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक महिला, तीन पुरूष एक बच्चा शामिल है। इनमें जिसकी पहचान पारूल (25), उसका पांच माह का बेटा आरोह, प्रतापगढ़ के हसमुख सरोज और दो अज्ञात लोग शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें