मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

टाइम्स मैग्जीन के सौ सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल हुई आलिया भट्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आलिया

भट्ट इस समय मनोरंजन जगत की टॉप अभिनेत्री हैं। आलिया ने पिछले कुछ सालों

में कई फिल्मों में अभिनय करके प्रशंसकों का प्यार कमाया है। करियर की

शुरुआत में एक्टिंग को लेकर ट्रोल होने वाली आलिया अब अपनी एक्टिंग के लिए

जानी जाती हैं। आलिया के सिर पर एक और ताज सज गया है।

दुनिया

के सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में आलिया भट्ट को भी शामिल किया गया

है। आलिया भट्ट को ''टाइम्स'' की टॉप 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में

शामिल किया गया है। इस लिस्ट में आलिया भट्ट समेत दुनियाभर के लोगों के नाम

शामिल हैं। इस लिस्ट में 'स्लमडॉग मिलियनेयर' फेम देव पटेल को भी शामिल

किया गया है। देव पटेल एक भारतीय ब्रिटिश अभिनेता हैं। इसके अलावा पहलवान

साक्षी मलिक को भी शामिल किया गया है।

आलिया भट्ट बॉलीवुड

के साथ हॉलीवुड में भी पहचान बना रही हैं। आलिया ने पिछले साल 2023 में

फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से हॉलीवुड में डेब्यू किया था। आलिया ने अपने 12

साल के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। आलिया फिलहाल 'जिगरा' की

शूटिंग कर रही हैं। वह अक्सर पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ स्पॉट

होती नजर आती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें