मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। भागलपुर के सिटी एसपी राज ने बुधवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपने पास हथियार और कारतूस छुपा कर रखा है। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक नगर के निगरानी एवं पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। गठित टीम ने बड़ी खंजरपुर के रहने वाले रवि कुमार के घर छापामारी की,जहां रवि कुमार के साथ उसके पास रखे पिस्टल, मैगजीन एवं कारतूस को बरामद किया गया।दूसरी तलाशी के दौरान तातारपुर थाना क्षेत्र के रेकाबगंज से भारी मात्रा में अवैध हथियार के साथ शाकिर शहनवाज को गिरफ्तार किया गया। सिटी एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक व्यक्ति के घर में अवैध हथियार के बारे में सूचना मिली। सूचना के सत्यापन के लिए एक पुलिस टीम गठित कर शाकिर शाहनवाज के घर छापामारी की गई। छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया, जिसमे राइफल-01, पिस्टल-01, सिक्सर-01, एयरगन राइफल -01, एयरगन पिस्टल-01, कारतूस-110, खोखा-06 और हाईग्रेड-CO2 शामिल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें