मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर अक्षय कुमार ने दिया रिएक्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान पर एक चोर ने हमला कर दिया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। चाकू का ढाई इंच का टुकड़ा सैफ की रीढ़ की हड्डी में घुस गया था। डॉक्टरों की मदद से सैफ की सफल सर्जरी हुई। अब एक्टर की हालत स्थिर है। सैफ ने हिम्मत दिखाई और घर में घुसे चोर का सामना किया। इसलिए सैफ का परिवार सुरक्षित रहा। इस मौके पर सैफ के खास दोस्त और एक्टर अक्षय कुमार ने उनकी तारीफ की।सैफ पर हुए हमले पर बोले अक्षयअक्षय कुमार इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'स्काई फोर्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सैफ अली खान पर हुए हमले पर अक्षय ने प्रतिक्रिया दी है। अक्षय ने कहा, यह बहुत अच्छा है कि वह सुरक्षित हैं। हम सभी खुश हैं। पूरी इंडस्ट्री खुश है कि सैफ सुरक्षित हैं। सैफ ने बहादुरी से परिवार की रक्षा की। मैं सैफ को सलाम करता हूं। हमने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' बनाई थी लेकिन अगली बार हम दो खिलाड़ी साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे।सैफ की हेल्थ अपडेटलीलावती अस्पताल के डॉक्टर नितिन डांगे ने सैफ की हालत पर अपडेट देते हुए कहा, सैफ को अस्पताल से घर भेजने का फैसला अगले 1-2 दिनों में लिया जाएगा। फिलहाल, वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट है और इंजेक्शन लगने की संभावना अधिक है। इसलिए उन्हें देखने आने वालों को अभी रोक दिया गया है। अगले 2 दिनों में उन्हें छुट्टी मिलने की संभावना है लेकिन उन्हें कुछ महीनों तक आराम की जरूरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें