मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव दीपावली के बाद शुरू करेंगे चुनावी प्रचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों में नौ निर्वाचन क्षेत्रों में 13 नवम्बर को चुनाव होना है। जिन सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने जीतने के लिए तैयारियां तेज कर दी है। चुनावी प्रचार में पार्टी के नेता दिन-रात लगे हुए हैं। चुनावी प्रचार में दीपावली के बाद और तेजी आएगी और खुद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी जनसभाएं व रोड शो करेंगे।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने शनिवार को बताया कि उप्र की नौ सीटों पर उपचुनाव के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रचार करेंगे। इस चुनावी प्रचार की शुरूआत दीपावली पर्व की खुशियां मनाने के बाद शुरू हो जाएगी। वह सभी नौ सीटों पर जनसभाएं और रोड शो के माध्यम से जनता से पार्टी उम्मीदवार के लिए समर्थन मांगेंगे। चुनावी प्रचार अभियान शुरूआत करहल विधानसभा सीट से जनसभा कर अखिलेश यादव करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक दिन में एक विधानसभा में जनसभा और रोड शो एक साथ किया जाएगा। वहीं चुनाव प्रचार में शिवपाल यादव, सांसद डिंपल यादव, अवधेश प्रसाद भी चुनावी सभाएं करेंगे।मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि चुनावी जनसभाओं व रोड शो के लिए जिला और महानगर संगठनों को स्थलों के साथ कार्यक्रमों की अनुमति लेने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उपचुनाव प्रचार में पार्टी के बड़े व वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जुटने के निर्देश दे दिए गए हैं। लखनऊ में उपचुनाव की तैयारियों को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से जिन सीटों पर मतदान होना है उन निर्वाचन क्षेत्रों की चुनाव गतिविधियों पर नजर रखते हुए समस्या आने पर चुनाव आयोग से शिकायत कर दूर कराने के लिए एक टीम 24 घंटे मौजूद रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें