मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

झगड़ा आगे न बढ़े इसलिए कथावाचकाें काे बुलाकर सम्मानित किया : अखिलेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झगड़ा आगे न बढ़े इसलिए कथावाचकाें काे बुलाकर सम्मानित किया : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार काे पत्रकार वार्ता में कहा कि इटावा की जाे घटना हुई उसमें झगड़ा आगे न बढ़े इसलिए कथावाचकों को मैने बुलाया और उन्हें सम्मानित किया। हम यह नहीं चाहते कि समाज में दूरी हाे। जिन्हें कथा करानी थी, वे लाखों वाले कथावाचक को नहीं बुला सकते थे। ये परिवार सस्ते में कथावाचक खोजे तो यादव मिल गये। यादव लोग कथा कह रहे हैं।अखिलेश यादव ने कहा कि अहीर रेजीमेंट के बारे में बता दूं, ये सब भाजपा के वोटर हैं। सपा के घाेषणा पत्र में लिखा था कि 2019 में अपनी सरकार बनी तो सेना में अहीर रेजीमेंट बनाएंगे। गुजरात रेजीमेंट बनाने की बात भी कही थी। चुनाव आ रहा है तो ये सबकुछ होता दिख रहा। भाजपा वाले भगवान तक बदल रहे हैं। सत्य का रास्ता ही सनातन है। दूसरे को दुख देने वाला सनातनी नहीं हो सकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग माफिया शब्द बोले तो अपने घर काे जरूर देखें। भाजपाई चुनाव हार रहे हैं। माता प्रसाद पाण्डेय के ऊपर अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। हम समाजवादी जातिवादी नहीं हो सकते, हम पीडीए वादी हो गये हैं। पीडीए ने भाजपा काे परेशान किया है तो ये लोग उसके खिलाफ बोल रहे हैं। आज प्रेस में भी पीडीए के लोग हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें