मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव ने स्वास्थ्य विभाग में अधिकारी के छापेमारी को सराहा, भाजपा पर निशाना साधा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर मंगलवार पोस्ट फिरोजाबाद में महिला अधिकारी के अस्पताल में निरीक्षण की कार्रवाई की जमकर तारीफ की है। वहीं उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के साथ उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ विभाग के मंत्री ब्रजेश पाठक के साथ भाजपा सरकार पर तंज कसा है।अखिलेश यादव ने पोस्ट में लिखा कि स्वयं घूँघट में जाकर, उप्र की चिकित्सा व्यवस्था पर पड़ा परदा उठाकर सच्चाई दिखाने वाली साहसी महिला अधिकारी को संभलकर रहना होगा, नहीं तो इस डॉक्टर-दवाई के बिना चलने वाली उप्र की बीमारू चिकित्सा व्यवस्था के गोरखधंधे के खुलासे से शर्मसार हुई भाजपा सरकार कहीं ज्ञानवर्धन के बहाने उनको अध्ययन हेतु विदेश ही न भेज दे।सुना है इस खुलासे के बाद स्वास्थ्य मंत्री ‘अस्वस्थ-अवस्था’ में हैं। अब एक्सपायरी डेट की दवाई से रोगी को ठीक करने की जुमांटी (जुमला गारंटी) देने वाली भाजपा सरकार की भी एक्सपायर डेट निकट आ गयी है।उल्लेखनीय है कि फिरोजाबाद जनपद में तैनात 2021 बैच की महिला आईएएस अधिकारी कृर्ति राज ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर घूंघट में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब औचक निरीक्षण करने पहुंच गईं। निरीक्षण के लिए ज्वांइट मजिस्ट्रेट घूंघट में मरीज बनकर पहुंची थीं। उन्होंने आम मरीजों की तरह लाइन में लगकर पर्चा बनवाया और फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए कतार में लग गईं। डॉक्टर का बर्ताव ठीक नहीं था और स्वास्थ्य केंद्र में दवाईयां एक्सपायरी मिलने के साथ-साथ कई खामियां मिलीं। अधिकारी की इस कार्रवाई की काफी चर्चा हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें