मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव की चेतावनी,वोट चोरी हुई तो यूपी की जनता भी सड़क पर दिखाई देगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अखिलेश यादव की चेतावनी,वोट चोरी हुई तो यूपी की जनता भी सड़क पर दिखाई देगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सपा मुख्यालय में किसान आन्दोलन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को सम्मानित किया। इस दौरान सिख समाज के लोगों ने उन्हें पगड़ी पहनायी। अखिलेश यादव ने पगड़ी धारण कर प्रेसवार्ता को संबोधित किया। सपा प्रमुख ने नेपाल में हुए घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुए कहा कि आसपास के देशों में जनता सड़कों पर है। वोट चोरी होगी तो यहां भी यह हो सकता है और यूपी की जनता भी सड़क पर दिखाई देगी। उन्होंने कहा कि समय—समय पर कोर्ट ने निर्देश दिया है। निष्पक्ष चुनाव कराना चुनाव आयोग का काम है। हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग भाजपा का जुगाड़ आयोग नहीं बनेगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लाल पगड़ी खुशी के समय पहनायी जाती है। अब खुशी आने वाली है। सपा की सरकार बनने वाली है। "सिख समाज की तमाम समस्याओं के निराकरण का काम हम समाजवादी सरकार में करेंगे। राजनैतिक तौर पर भी सम्मान देने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा ने कब्जा कर रखा है। यूपी में कुंदरकी चुनाव में मुख्यमंत्री ने अपनी जाति के अफसर को तैनात कर बंदूक के बल पर चुनाव जीता है। अखिलेश यादव ने कहा कि लोहिया अस्पताल की हालत खराब है। डिप्टी सीएम ​डपट खाते हैं। उनकी गाड़ी छिन गयी है। भाजपा सरकार में हिरासत में मौत के रिकॉर्ड बन रहे हैं। भाजपा के लोग भी पुलिस हिरासत में मारे जा रहे हैं। प्रदेश में लोगों को न्याय नहीं मिल रहा है। सिस्टम खराब होने के पीछे कौन लोग हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें