मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव की जाति -धर्म को जोड़कर चल रही राजनीति विफल होगी : असीम अरुण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अखिलेश यादव की जाति -धर्म को जोड़कर चल रही राजनीति विफल होगी : असीम अरुण

वाराणसी। वाराणसी में महर्षि वाल्मीकि के मंदिर में दर्शन कर निकले समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि दो तरह की राजनीति होती है। जोड़ने वाली और तोड़ने वाली। भारतीय जनता पार्टी जोड़ने की राजनीति करती है और कुछ लोग जाति-धर्म के नाम पर तोड़ने की राजनीति कर रहे हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान में भी सभी मतदाता को किसी भी कैंडिडेट को मत करने का अधिकार दिया है। कहीं यह नहीं है कि जाति-धर्म देखकर के ही वोट करने का अधिकार है। अखिलेश यादव जो पीडीए के नाम पर जाति-धर्म को जोड़कर राजनीति कर रहे हैं, वह विफल होगी।राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने कहा कि अखिलेश यादव ने कई दंगे कराए, अभी हाल ही में उन्होंने आई लव मोहम्मद का विवाद छेड़ा। जो एक साथ मिलकर रहने का भाव बाबा साहब ने हमें दिया, उसके विपरीत अखिलेश यादव काम करते हैं। मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आई लव मोहम्मद बोलना कोई गलत नहीं है लेकिन बिना अनुमति के जुलूस निकालना गलत है। यह जुलूस एक प्रकार का शक्ति प्रदर्शन है। जुलूस निकालना है, कार्यक्रम करना है तो अनुमति लेकर करें और बिना अनुमति के करेंगे तो बरेली जैसे हाल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें