मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा को वोट देने की बात कही तो सपाई गुण्डों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी : केशव प्रसाद माैर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाजपा को वोट देने की बात कही तो सपाई गुण्डों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या कर दी : केशव प्रसाद माैर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने करहल में दलित समाज की बेटी की हत्या पर विपक्ष पर निशाना साधा है। उप मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा कि​ सपा मुखिया अखिलेश यादव का पीडीए जनता को गुमराह करने का फर्जी खेल है। करहल में गरीब दलित समाज की बेटी ने सिर्फ भाजपा को वोट देने की बात कही तो सपा के गुंडों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी। यह नृशंस घटना पूरे यूपी को झकझोरने वाली है।अगर इन अपराधियों को सपा मुखिया का संरक्षण और उनसे गहरा रिश्ता न होता, तो बेटी आज ज़िंदा और सुरक्षित होती। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2014 से लगातार पराजय झेलने के बाद, 2024 के लोकसभा चुनाव में जब आपकी सीटों में थोड़ा इज़ाफा हुआ, तो आपने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिए। जिन दलितों और पिछड़ों के समर्थन से आपकी स्थिति सुधरी, उन्हीं को गाजर-मूली समझने की आपकी मानसिकता न पहले बदली थी और न अब बदली है। अखिलेश यादव पीडीए के झूठे वादों और बहानों से जनता को गुमराह करना अब संभव नहीं। आपके गुंडों, माफियाओं और अपराधियों का सच उजागर हो चुका है। अब सपा को पिछड़े दलित यूपी में एकजुट होकर सफा कर देंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें