अखिलेश यादव ने छात्रा आकृति से मिले, भेंट किया लैपटाप
लखनऊ,। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
ने सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में टॉप आई कन्नौज की छात्रा आकृति
वर्मा से मुलाकात की। इस दौरान छात्रा के उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए
लैपटॉप भेंट किया। सपा अध्यक्ष ने छात्रा को उनके उज्जवल भविष्य की कामना
की।
उल्लेखनीय है कि छात्रा आकृति वर्मा ने सीबीएसई बोर्ड
की 12वीं की परीक्षा में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कन्नौज जिले में टॉप
किया है।





