मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

कौशांबी: ग्राम प्रधान के बेटे की निर्वस्त्र लाश खेत में मिली, हत्या का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कौशांबी। करारी थाना क्षेत्र में गांव के प्रधान के बेटे की निर्मम हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। युवक का शव निर्वस्त्र हालत में मिला। शव के पास शराब के बोतले सहित अन्य नशे की वस्तुएं मिली। थाना पुलिस सहित एडिशनल एसपी ने घटना स्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी।मंझनपुर तहसील के नेवारी गांव में ननकी देवी गांव की प्रधान है। उनके पति विश्वनाथ बतौर प्रतिनिधि कामकाज देखते हैं।मंगलवार सुबह उनके बेटे अजय कुमार (22) की लाश गांव के बाहर खेत में निर्वस्त्र हालत में पड़ी मिली। ग्रामीणों ने शव को देखकर परिवार को जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस काे सूचित किया। एएसपी राजेश कुमार, अन्य पुलिस अधिधकारी माैके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गये। पूछताछ में माँ ननकी देवी ने बताया रात को उनका बेटा खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। उसके बाद सुबह उसकी लाश खेत में मिली। ना जाने उनके बेटे का कौन दुश्मन बन गया। पिता विश्वनाथ का कहना है कि बेटे की जान लेने वाले कौन हैं, यह तो उन्हें नहीं पता लेकिन कुछ संदिघ्ध लोगों के नाम पुलिस को बताए है। पुलिस ने घटना स्थल से शराब की बोतल व नशे के अन्य समान बरामद किया है।एएसपी राजेश कुमार ने बताया, घटना स्थल पर उन्होंने मौका मुआयना कर सबूतो की जांच की है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की दाे टीमाें को लगाया गया है। वारदात की जगह से अहम सबूत पुलिस को हाथ लगे हैं। हत्या को किस वजह से कारित किया गया। इसके बारे में जब तक पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर लेती कुछ भी कहना मुस्किल है। हत्या के पीछे कई बिन्दुओं पर जांच कराई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें