मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

अखिलेश यादव ने पुलिस नियमावली पर उठाये सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अखिलेश यादव ने पुलिस नियमावली पर उठाये सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के विरुद्ध मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाते समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव दिखायी दे रहे हैं। अखिलेश यादव लगातार प्रदेश सरकार के निर्णयों, घोषणाओं पर प्रत्यक्ष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठा रहे हैं। मंगलवार को भी अखिलेश ने उप्र पुलिस के नये नियमावली पर सवाल उठाये हैं।समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स के माध्यम से अपनी बातों को रखते हुए कहा कि सुना है किसी बड़े पुलिस अधिकारी को स्थायी पद देने और उसका कार्यकाल दो साल बढ़ाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। सवाल ये है कि व्यवस्था बनाने वाले खुद दो साल रहेंगे या नहीं। कहीं ये दिल्ली के हाथ से लगाम अपने हाथ में लेने की कोशिश तो नहीं है। दिल्ली बनाम लखनऊ दो।जानकारी हो कि उत्तर प्रदेश में कैबिनेट की बैठक के बाद पुलिस महानिदेशक के पद को लेकर अहम नियमावली को मंजूरी दी गयी है। नये नियमावली के अंतर्गत प्रदेश सरकार अपनी बनायी समिति के चयन पर किसी होनहार एवं तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी को पुलिस महानिदेशक बना सकेगी। आगे से प्रदेश सरकार को इस निर्णय के लिए यूपीएससी के ऊपर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।प्रदेश के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार इसी वर्ष मई माह में सेवानिवृत हो जायेंगे। प्रदेश सरकार के इस अहम फैसले से पुलिस महानिदेशक पद पर कोई पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक बैठेगा। ऐसा तीन वर्ष की अवधि के बाद होगा। बीते तीन वर्षो में कोई पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश में नहीं बैठ सका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें