मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

सपा सरकार ने कुंभ को आज़म खान के भरोसे छोड़ दिया था: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सपा सरकार ने कुंभ को आज़म खान के भरोसे छोड़ दिया था: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2025 के कुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। डबल इंजन सरकार इसे अब तक का सबसे दिव्य, भव्य और सुरक्षित आयोजन बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। गंगा की निर्मलता, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को घेरते हुए एक्स पर लिखा कि 2013 में अखिलेश यादव सरकार के दौरान कुंभ में अभूतपूर्व अव्यवस्था, हादसों और स्वच्छता-सुरक्षा की घोर अनदेखी हुई। सैफई महोत्सव में व्यस्त सपा सरकार ने कुंभ को मोहम्मद आज़म खान के भरोसे छोड़ दिया, जिससे हादसों में कई तीर्थयात्रियों की जान चली गई और श्रद्धालुओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। विकास कार्य भी गुणवत्ता विहीन रहे।2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगुवाई में भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अर्धकुंभ को दिव्य, भव्य, स्वच्छ और सुरक्षित बनाकर विश्वस्तरीय आयोजन का उदाहरण पेश किया, जिसकी सराहना पूरे विश्व में हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें