मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

सीट शेयरिंग को लेकर लालू प्रसाद से मिले अखिलेश पप्पू यादव की पार्टी के विलय से नाराज़ दिखे अखिलेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सीट शेयरिंग को लेकर लालू प्रसाद से मिले अखिलेश

पप्पू यादव की पार्टी के विलय से नाराज़ दिखे अखिलेश

पटना । महागठबंधन में शीट शेयरिंग अबतक नहीं हो पाई है। इसे लेकर आज गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। राबड़ी आवास में दोनों के बीच बातचीत हुई। जिसके बाद अखिलेश सिंह ने कहा कि सब रास्ते पर, बंटवारा हो जाएगा।अखिलेश ने लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद कहा कि बात क्या होनी है, सब हो जाएगा। लालू जी से मुलाकात होती रहती है। एक-दो दिन में सीट पर बंटवारा हो जाएगा, सब रास्ते पर है, चिंता मत कीजिए।इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने सीट शेयरिंग पर सवाल किया तो प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कुछ भी बोलने से किनारा करते दिखे। बस इतना कहा कि सीट शेयरिंग हो ही रही है। खबर है कि पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय से अखिलेश प्रसाद सिंह नाराज हैं।बता दें जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का जब कांग्रेस में विलय किया तब दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश प्रसाद सिंह नहीं गए थे। पप्पू यादव ने कई नेताओं का नाम लेते हुए आभार जताया लेकिन अखिलेश प्रसाद सिंह का नाम नहीं लिया। जानकारी है कि अखिलेश नहीं चाहते कि पप्पू यादव की पार्टी का विलय कांग्रेस में हो।कांग्रेस में पप्पू यादव की वजह से नाराजगी का आलम यह है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह तो नाराज दिख ही रहे, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा भी खूब नाराज नजर आ रहे। अनिल शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा है- ' यह कहावत सच है कि डूबते को तिनके का सहारा लेना पड़ता है, किन्तु न देश में और न ही बिहार में कांग्रेस पार्टी डूबती हुई पार्टी है फिर भी न जाने क्यों कांग्रेस पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की असहमति के बावजूद विवादित लोगों को महिमा मंडित कर लोकसभा की सीट के साथ सदस्यता दिलायी जा रही है?बड़ी बात यह की अनिल शर्मा ने यह सह कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल हैंडिल के उस लिंक को शेयर करते हुए लिखा है जिसमें पप्पू यादव के कांग्रेस में शामिल होने का प्रेस कॉन्फ्रेंस है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें