मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' का नया गाना रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अजय

देवगन स्टारर 'मैदान' को लेकर फैंस की उत्सुकता चरम पर है। कई सालों से

रुकी हुई ये फिल्म कुछ ही दिनों में दर्शकों के सामने आने वाली है। यह

फिल्म कोच सैयद अब्दुल रहीम की वास्तविक जीवन की कहानी बताती है, जिन्होंने

भारतीय फुटबॉल टीम के साथ अविस्मरणीय इतिहास रचा। इसी तरह 'मैदान' की टीम

ने फिल्म का गाना 'टीम इंडिया हैं हम' रिलीज किया है। यह गाना उन सभी

खिलाड़ियों को समर्पित है जिन्होंने भारत को गौरव दिलाने के लिए अपना जीवन

समर्पित कर दिया।

जब हर भारतीय खिलाड़ी तिरंगे का

प्रतिनिधित्व करता है तो उसकी भावना और उत्साह देखने लायक होता है। एक ऐसी

भावना जो पूरे देश को उनके लिए जयकार करने के लिए एकजुट करती है। 'टीम

इंडिया हैं हम' गाना एआर रहमान ने कंपोज किया गया है और यह रहमान और नकुल

ने गाया है। मैदान के गाने मनोज मुंतशिर, स्लो चीता और देविंदर सिंह ने

लिखे हैं।

ज़ी स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता

और आकाश चावला द्वारा निर्मित, पटकथा और संवाद सैविन क्वाड्रास और रितेश

शाह द्वारा लिखे गए हैं। संगीत एआर रहमान का है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला

का है। यह फिल्म ईद, 2024 यानी 10 अप्रैल 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों

और आईमैक्स में भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'मैदान' में

प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें