बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ''मैदान'' की रफ़्तार हुई धीमी
अजय
देवगन की फिल्म ‘मैदान’ को लेकर पिछले कई दिनों से खूब चर्चा हो रही है।
फिल्म गुरुवार, 11 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन
जबरदस्त कमाई की है। यह फिल्म भारतीय फुटबॉल के इतिहास की एक सच्ची घटना पर
आधारित है। फिल्म ‘मैदान’ कोच सैयद अब्दुल रहीम की बायोपिक है। फुटबॉल के
खेल में भारत का नाम रोशन करने के लिए रहीम का समर्पण देखते ही बनता है। अब
‘मैदान’ की रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े
भी आ गए हैं
अजय देवगन स्टारर ''मैदान'' 11 अप्रैल को रिलीज
हुई। इस फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। इंडस्ट्री
ट्रैकर ''सैक्निल्क'' के मुताबिक 'मैदान' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी
शुक्रवार को 2.75 करोड़ की कमाई की है। ‘मैदान’ ने पहले दिन कुल 7.10 करोड़
रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ ‘मैदान’ का दो दिनों का कुल कलेक्शन
9.85 करोड़ रुपये हो गया है। माना जा रहा है कि वीकेंड में शनिवार और
रविवार को फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिल सकता है।
ज़ी
स्टूडियोज़, बोनी कपूर, अरुणवा जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला की निर्मित इस
फिल्म की कहानी को सैविन क्वाड्रास और रितेश शाह ने लिखे गए हैं। संगीत
एआर रहमान का है और गीत मनोज मुंतशिर शुक्ला का है। फिल्म में अभिनेता अजय
देवगन, गजराज राव, प्रियामणि मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।





