मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

अजय देवगन ने कंफर्म किए अपनी 3 फिल्मों के सीक्वल, दिया बड़ा अपडेट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों 'सिंघम अगेन' को लेकर सुर्खियों में हैं। रोहित शेट्टी की सिंघम फ्रेंचाइजी का पार्ट भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अजय देवगन की फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। 'सिंघम अगेन' के बाद अब अजय देवगन की पॉपुलर फिल्में 'दृश्यम', 'शैतान' और 'गोलमाल' के सीक्वल दर्शकों के सामने आएंगे।अजय देवग ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिए। इस इंटरव्यू में उन्होंने अपनी मशहूर फिल्म के सीक्वल को लेकर टिप्पणी की। अजय देवगन ने कहा कि 'शैतान 2' और 'दृश्यम 3' पर काम चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 4 और फिल्मों का सीक्वल आएगा। उन्होंने कहा, "फिलहाल 'शैतान 2' की कहानी पर काम चल रहा है। मेरी एक टीम दृश्यम के अगले भाग पर भी काम कर रही है।" 'दृश्यम 3' और 'शैतान 2' के साथ-साथ अजय देवगन की 'दे दे प्यार दे', 'सन ऑफ सरदार', 'धमाल' और 'गोलमाल' के सीक्वल भी आएंगे।अजय देवगन की 'दृश्यम' 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद इस फिल्म का सीक्वल 2022 में रिलीज किया गया। अब फैंस भी खुश हैं क्योंकि 'दृश्यम 3' जल्द ही स्क्रीन पर आएगी। 2024 में आई अजय देवगन और आर माधवन की शैतान को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया। दर्शकों को इस फिल्म के सीक्वल का भी इंतजार था।इसी बीच फिल्म 'सिंघम अगेन' में रोहित शेट्टी ने पूरे बॉलीवुड पर कब्ज़ा कर लिया है। इस फिल्म की स्टारकास्ट अजय देवगन, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ, दीपिका पादुकोण हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ का कलेक्शन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें