मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

बॉक्स ऑफिस पर 'सैयारा' का जलवा जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सैयारा' ने रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। 18 जुलाई को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म को देखने के लिए कामकाजी दिनों में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है और यह लगातार नए रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब 'सैयारा' की सातवें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक 'सैयारा' ने अपनी रिलीज के सातवें दिन यानी गुरुवार को 18.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू कलेक्शन 172.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। महज एक हफ्ते में यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। केवल भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी 'सैयारा' का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में करीब 220 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है। इस रफ्तार को देखकर फिलहाल तो यही लगता है कि 'सैयारा' का बॉक्स ऑफिस से हिलना फिलहाल मुश्किल है।फिल्म 'सैयारा' से दिग्गज अभिनेता चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे ने बॉलीवुड में अपना अभिनय डेब्यू किया है। वहीं, यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म में अनीत पड्डा ने बतौर लीड एक्ट्रेस अपनी शुरुआत की है। दोनों की फ्रेश केमिस्ट्री ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। निर्देशक मोहित सूरी ने एक बार फिर अपनी शानदार स्टोरीटेलिंग और इमोशनल टच के साथ 'आशिकी 2' जैसी सफलता का जादू दोहराया है। खासकर युवा दर्शकों को फिल्म का म्यूजिक, रोमांस और ड्रामा काफी पसंद आ रहा है। फिल्म का निर्माण बजट लगभग 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, लेकिन इसकी कमाई ने पहले हफ्ते में ही सभी उम्मीदों को पीछे छोड़ दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें