मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरे दिन ऐश्वर्या राय ने दिखाया जलवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कान्स

फिल्म फेस्टिवल की धूम दुनिया भर में है। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय

ने इस साल के 77वें फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया है। एक्ट्रेस की गोल्डन

ब्लैक ड्रेस के बाद उनका दूसरा लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ऐश्वर्या राय पूरे आत्मविश्वास के साथ नीले और सिल्वर रंग का टिनसेल गाउन

पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। ऐश्वर्या राय के जबरदस्त लुक ने सबका ध्यान

खींचा।

एक्ट्रेस ने खूबसूरत गाउन और स्मोकी मेकअप से अपने लुक को

पूरा किया। ऐश्वर्या राय का नया लुक फैंस को काफी पसंद आया है। ऐश्वर्या

राय ने अपने दूसरे लुक से विदेशी समुदाय को चौंका दिया है। एक्ट्रेस ने

अपने आउटफिट को खूबसूरती के साथ कैरी किया। इस बीच उन्होंने कैमरापर्सन को

फ्लाइंग किस भी दी। उन्होंने हॉलीवुड अभिनेत्री ईवा लोंगोरिया के साथ भी

तस्वीरें लीं। एक्ट्रेस के आउटफिट से लेकर उनके एक्सप्रेशन तक सब कुछ

परफेक्ट है।

ऐश्वर्या राय हाल ही में घायल हो गईं और उनके

एक हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ है। फिर भी ऐश्वर्या रेड कार्पेट पर अपना जलवा

दिखाने में एक कदम आगे हैं। ऐश्वर्या का दूसरा लुक भी फाल्गुनी शेन पीकॉक

ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस का ये लुक उनके फिगर को कॉम्प्लीमेंट कर रहा

था। सिल्वर और ब्लू शिमरी गाउन के ट्रेल और स्लीव्स ने उनके स्टाइल को और

बढ़ा दिया।

ऐश्वर्या की कैंडिड फोटो उनके कान्स लुक से

ज्यादा वायरल हो गई है। इस फोटो में ऐश्वर्या राय अपनी बेटी आराध्या बच्चन

के साथ नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या और आराध्या बालकनी में किसी का इंतजार करती

नजर आ रही हैं। कान्स लुक से ज्यादा चर्चा में ऐश्वर्या की फोटो है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें