एयरफोर्स अघिकारी हत्याकांड का छठा आरोपित गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण। जिले के संग्रामपुर थाना पुलिस ने एयर फोर्स अधिकारी हत्या मामले में एक औऱ आरोपी को सोमवार की सुबह मोतिहारी शहर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी दक्षिणी मधुबनी पंचायत के कोइरगंवा विन्दटोली गांव का इंदल मुखिया बताया गया हैं।उल्लेखनीय है कि दरियापुर तिवारी टोला गांव के एयर फोर्स अधिकारी आदित्य कुमार उर्फ आलोक तिवारी की विगत सात जनवरी 2022 की संध्या में घात लगाए शराब माफियाओं ने सीने में खंती से वार कर हत्या कर दी थी । मृतक के पिता चन्देश्वर तिवारी ने ब्रजेश मुखिया, इंदल मुखिया, चन्देश्वर मुखिया, मुन्ना मुखिया शम्भू मुखिया, उपेंद्र मुखिया व सबी मुखिया पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर न्याययिक हिरासत में भेज दिया था।इंदल मुखिया व उपेंद्र मुखिया फरार चल रहे थे । जिसमे एक इंदल मुखिया को पुलिस ने ढाई वर्ष बाद गिरफ्तार कर लिया ।थानाध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।





