मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

एयर इंडिया के दो ए-350 विमान एक सितंबर से दिल्ली-लंदन मार्ग पर भरेंगे उड़ान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । टाटा की अगुवाई वाली एयर इंडिया दिल्ली-लंदन

मार्ग पर एक सितंबर से ए-350 विमान का उपयोग करेगा। इस मार्ग पर प्रतिदिन

दो उड़ानों में ए-350-900 विमान को शामिल किया जायेगा।

एयरलाइन

ने एक बयान में कहा कि एयर इंडिया आपके उड़ान अनुभव को नई ऊंचाइयों पर ले

जा रहा है। एक सितंबर से ए-350 विमान दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) मार्ग पर पहली

बार उड़ान भरेगा। ये उड़ानें हफ्ते में 14 बार होंगी। इसमें अपग्रेडेड केबिन

और अपडेटेड सुविधाओं के साथ एयर इंडिया का नया अनुभव होगा। इस विमान में

बिल्कुल नया प्रीमियम इकोनॉमी क्लास और बिजनेस क्लास भी होगा।

एयर

इंडिया के मुताबिक 17 में से 14 साप्ताहिक उड़ानों में इस समय बोइंग

777-300 ईआर और बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन अब इन

उड़ानों में ए-350-900 विमान जगह लेगा। इससे दिल्ली-लंदन हीथ्रों मार्ग पर

हर हफ्ते अतिरिक्त 336 सीट उपलब्ध होंगी। एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी

अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन ने जारी एक बयान

में कहा कि आंतरिक साज सज्जा से युक्त केबिन वाले हमारे प्रमुख ए-350 और

बी777 विमानों का लंदन हीथ्रो तक संचालन एयर इंडिया के लिए एक महत्वपूर्ण

पड़ाव है।

एयर इंडिया एयरलाइन लंदन हीथ्रो के लिए दिल्ली से 17 और

मुंबई से 14 समेत कुल 31 साप्ताहिक उड़ानों का संचालन करती है। इसके साथ ही

यह अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु, गोवा और कोच्चि से लंदन गैटविक के लिए भी

अपने उड़ानें संचालित करती है। इस मार्ग पर 17 साप्ताहिक उड़ान संचालित

होती हैं। इसके अलावा एयरलाइन दिल्ली और अमृतसर से बर्मिंघम के लिए छह

साप्ताहिक उड़ानें भी संचालित करती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें