विंटर सेड्यूल के कारण एयर इंडिया का समय बदला, 16 से रात में आएगा विमान
रांची : एयर इंडिया ने रांची- दिल्ली विमान सेवा के समय में दो महीने के लिए बदलाव किया है. यह विमान 16 नवंबर से परिर्वितत समय पर आएगी. नयी समय सारिणी के अनुसार यह विमान दिल्ली से शाम 5.20 बजे प्रस्थान कर रात 7.05 बजे रांची आएगी. रांची से यह रात 7.45 बजे प्रस्थान कर रात 9.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी. अभी यह विमान अपराह्न दो बजे रांची आती है और तीन बजे यहां से दिल्ली प्रस्थान करती है. एयर इंडिया अधिकारियों के मुताबिक सर्दी का मौसम आने के कारण विमान की आवाजाही का समय बदला गया है. 16 जनवरी 2021 से यह विमान सेवा मौजूदा समय के अनुसार ही आवाजाही करेगी. समझा जाता है कि पूर्व की वषोंर् की तरह इस वर्ष भी ठंड के मौसम को देखते हुए शाीघ्र ही अन्य एयरलायंस कंपनियां अपनी विमान सेवाओं के समय में परिवर्तन कर सकती हैं।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार हर साल ठंड के मौसम में विमान सेवा के समय में बदलाव किया जाता रहा है. र्सिदयों के दौरान दिसंबर-जनवरी के दौरान मौसम अक्सर खराब हो जाती है. उत्तर भारत में धूंध और कोहरा का प्रकोप बढ़ जाता है. इन महीनों के दौरान झारखंड का मौसम भी कुहासा से प्रभावित होती है. इससे दिल्ली रांची की विमान सेवाएं घंटों लेट से आवाजाही करती है. विंटर सेड्यूल के कारण रांची से एयर इंडिया के अलावा अन्य एयरलायंस कंपनियां भी अपनी विमान सेवाओं के समय में भी परिवर्तन करेगी. रांची एयरपोर्ट से मौजूदा समय में इंडिगो, गो एयर, विस्तारा और एयर एशिया के विमानों का परिचालन होता है. कोरोना संक्रमण होने और लॉकडाउन की वजह से अभी केवल रांची से दिल्ली, बेंगलुरू, हैदराबाद और मुंबई की विमान सेवाओं का परिचालन होता है.





