मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

एयर इंडिया के सर्वर हैक, यात्रियों के क्रेडिट कार्ड व पासपोर्ट का डाटा चुराया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देश की सरकारी एयर लाइन एयर इंडिया पर साइबर हमला हुआ है। एयर लाइंस के सर्वरों को हैक कर उसमें दर्ज यात्रियों का डाटा चुराने की खबर है। एयर इंडिया ने शुक्रवार को बताया कि उसके सर्वर पर साइबर हमला हुआ है। हैकर्स ने कंपनी के सर्वरों को हैक कर विश्व के करीब 45 लाख यात्रियों का डाटा चुरा लिया है। इसमें क्रेडिट कार्ड व पासपोर्ट आदि का का डाटा शामिल है।

एयर लाइंस ने बयान जारी कर कहा कि हैकरों ने सैकड़ों यात्रियों की निजी जानकारियां हासिल कर ली हैं। पैसेंजर सर्विस सिस्टम से चुराए गए डाटा में क्रेडिट कार्ड व पासपोर्ट का विवरण भी शामिल है। इससे पूरे विश्व के करीब 45 लाख यात्री प्रभावित हो सकते हैं। बयान में कहा गया है कि हमारे पैसेंजर सर्विस सिस्टम में यात्रियों की निजी जानकारियां स्टोर रहती हैं। इस पर हाल ही में साइबर हमला हुआ है। इस कारण कुछ यात्रियों का निजी डाटा हैकरों ने हथिया लिया है।

2011 से 2021 के बीच हुए डाटा लीक

एयर इंडिया के मुताबिक, डाटा हैक करने की घटना 26 अगस्त 2011 से 3 फरवरी 2021 के बीच की है। कंपनी ने कहा कि इसमें उपभोक्ताओं की निजी जानकारियां जिसमें नाम, जन्म तिथि, संपर्क नंबर, पासपोर्ट की जानकारी, टिकट की जानकारी, स्टार अलायंस, एयर इंडिया फ्रिक्वेंट फ्लाइर डाटा (पासवर्ड डाटा प्रभावित नहीं हुआ है) और क्रेडिट कार्ड की जानकारी शामिल है। सरकारी एयर लाइन ने बताया कि उसके डाटा प्रोसेसर से डाटा लीक होने की पहली सूचना 25 फरवरी 2021 को मिली थी। हालांकि कौन-कौन सा डाटा चुराया गया इसकी पहचान 25 मार्च से 4 मई 2021 के बीच हुई।

सीवीवी व सीवीसी नंबर नहीं रखते

कंपनी ने क्रेडिट कार्ड के संबंध में कहा कि हमारे डाटा प्रोसेसर के पास सीवीवी/सीवीसी नंबर नहीं होते हैं। इसके बाद हमारे डाटा प्रोसेसर ने इस बात को सुनिश्चित किया कि प्रभावित सर्वर पर किसी तरह की कोई असमान्य गतिविधि नहीं देखी गई।

कंपनी ने उठाए ये कदम

एयर इंडिया ने कहा कि साइबर हमले की जानकारी मिलने के बाद तुरंत इसकी जांच की गई। हमले से प्रभावित सर्वरों को सुरक्षित किया गया। क्रेडिट कार्ड जारीकर्ताओं से संपर्क कर उन्हें इस बारे में जानकारी दी। एयर इंडिया एफएफपी प्रोग्राम के पासवर्ड को रीसेट किया गया।

यात्रियों से पासवर्ड बदलने का अनुरोध

कंपीन ने कहा कि डाटा सुरक्षित रहें इसलिए हमने यात्रियों से कहा है कि वे क्रेडिट कार्ड आदि के पासवर्ड बदल लें। हम हमारे डाटा प्रोसेसर को सुरक्षित करने के और कदम उठाएंगे। यात्रियों की निजी जानकारी को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें