मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम मोदी 25 फरवरी को करेंगे रायबरेली एम्स का लोकार्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रायबरेली,22फ़रवरी।प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 25 फरवरी(रविवार) को रायबरेली एम्स का

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोकार्पण करेंगे।एम्स के विधिवत शुरू

होने से रायबरेली और आसपास के जिलों के लिए यह स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र

में मील का पत्थर साबित होगा।हालांकि 2018 से इसमें ओपीडी चालू है और रोज़

हजारों मरीजों को इलाज़ मिल रहा है

रविवार को प्रधानमंत्री

नरेंद्र मोदी गुजरात के राजकोट से पांच नए एम्स का लोकार्पण करेंगे जिनमें

एम्स रायबरेली भी शामिल है। रायबरेली एम्स 600 बेड से युक्त है,इसमें

आपातकालीन और ट्रामा के लिए 30 बिस्तर, आईसीयू विशेषता और सुपर स्पेशलिटी

बिस्तर, एक 100 एमबीबीएस सीटों वाला मेडिकल काॅलेज छात्रावास और आवासीय

क्वार्टर भी है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) रायबरेली को अखिल

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान संशोधन अधिनियम, 2013 द्वारा एक स्वायत्त

संस्थान और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में स्थापित किया गया था।

रायबरेली

में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को फरवरी, 2009 में

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के प्रथम चरण में 823 करोड़ रुपये

की स्वीकृत लागत पर मंजूरी दी गई थी। मंत्रालय ने जुलाई, 2013 में

परियोजना के लिए मेसर्स एचएससीसी (इंडिया) लिमिटेड को परियोजना प्रबंधन

सलाहकार नियुक्त किया।अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली को अखिल

भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान संशोधन अधिनियम, 2013 के द्वारा एक स्वायत्त

संस्थान और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में स्थापित किया गया

था।इसके बाद से निरंतर एम्स की सुविधाओं में इज़ाफ़ा होता गया और अब यह आसपास

के लाखों लोगों के लिए एक उम्मीद बन चुका है।प्रतिदिन यहां से हज़ारों

मरीजों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और उन्हें इसके लिए बड़े

शहरों की ओर रुख नहीं करना पड़ता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें