मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

एम्स के निदेशक ने कहा, कोरोना वायरस की दूसरी लहर खत्म नहीं हुई है, तीसरी लहर लोगों के व्यवहार पर निर्भर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और तीसरी लहर लोगों द्वारा कोविड -19 के उचित व्यवहार पर निर्भर करती है। विशेषज्ञों ने अगस्त-सितंबर के बाद तीसरी लहर की चेतावनी दी है।

नई दिल्ली : कोरोना की दूसरी लहर के मामले कम होने के बीच तीसरी लहर की भविष्यवाणी भी होने लगी है। दिल्ली स्थित एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है और तीसरी लहर लोगों द्वारा कोविड -19 के उचित व्यवहार पर निर्भर करती है।

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'आजादी का अमृत महोत्सव' पहल के तहत सीआइएसएफ द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन समारोह में डॉ गुलेरिया ने कहा कि जब लोग कोविड -19 उचित व्यवहार का पालन करेंगे तो तीसरी लहर के मामले कम देखने को मिलेंगे। एएनआइ से बात करते हुए गुलेरिया ने बताया कि लोगों को यह समझना चाहिए कि भारत में अभी कोरोना महामरी की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं हुई है। कोरोना के दौनिक मामलों की संख्या 40,000 से अधिक मिल रहे हैं। सभी लोगों को कोरोना के नियमों का पालन करना महत्वपूर्ण है। यदि नियमों का पालन किया जाता है तो देश में कोरोना की एक और लहर को आने से पहले ही रोका जा सकता है।

कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर इस साल अप्रैल से शुरू हुई थी, जिसमें कोरोनो वायरस के मामले चार लाख के पार चले गए थे। हालांकि, मई में लहर के मामले कम होने लगी थी। तो वहीं कुछ विशेषज्ञों ने अगस्त-सितंबर के बाद तीसरी लहर की चेतावनी दी थी। कानपुर और हैदराबाद के आइआइटी ने भी अगस्त के मध्य में एक और प्रकोप या कोविड -19 की तीसरी लहर की भविष्यवाणी की थी, यह कहते हुए कि यह वायरस के प्रकार के आधार पर अक्टूबर में चरम पर हो सकता है।

चीन के वुहान शहर में पहली बार 2019 में कोरोना वायरस का पता चला था और तब से यह वायरस पूरी दुनिया में फैलता जा रहा हैं। डब्ल्यूएचओ को रिपोर्ट की गई 4,323,139 मौतों सहित संक्रमण के 204,644,849 पुष्ट मामले सामने आए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें