मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई शुरू करने के लिए अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखा

नई दिल्ली। चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने के मामले में आरोपित वकील राकेश किशोर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला शुरु करने के लिए वकील सुभाष चंद्रन केआर ने अटार्नी जनरल आर वेकटरमणी को पत्र लिखा है। कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट एक्ट के तहत उच्चतम न्यायालय की अवमानना का मुकदमा अटार्नी जनरल या सॉलिसीटर जनरल की सहमति से चल सकता है।पत्र में राकेश किशोर के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला शुरु करने के लिए सहमति प्रदान करने की मांग की गई है। 6 अक्टूबर काे जब राकेश किशोर ने चीफ जस्टिस की तरफ कुछ फेंकने की कोशिश की, तो कोर्ट रूम में मौजूद दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल ने उसे तुरंत पकड़ लिया। पुलिस जब उसे कोर्ट रूम से ले जा रही थी, तो उसने जोर से बोला "सनातन धर्म का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।"राकेश किशोर की उम्र 71 साल है। वह चीफ जस्टिस गवई के उस बयान से आहत था, जिसमें उन्होंने भगवान विष्णु को लेकर टिप्पणी की थी। इस घटना के बाद वकील संगठनों ने इसकी निंदा करते हुए उच्चतम न्यायालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें