मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:53 · नई दिल्ली संस्करण

एग्री-टेक स्टार्टअप्स ने पिछले 4 वर्षों में जुटाए 6,600 करोड़ रुपये : नरेन्द्र तोमर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एग्री-टेक स्टार्टअप्स ने पिछले 4 वर्षों में जुटाए 6,600 करोड़ रुपये : नरेन्द्र तोमरनई दिल्ली, 22 फरवरी । केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भारतीय एग्री-टेक स्टार्टअप्स ने पिछले चार वर्षों में लगभग 6,600 करोड़ रुपये जुटाए हैं। मोदी सरकार कृषि से जुड़े स्टार्टअप्स के माध्यम से किसानों के घर खुशहाली लाने में जुटी है।केंद्रीय मंत्री तोमर ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा कि कृषि वर्धन निधि से मोदी सरकार लगभग 1000 कृषि तकनीक स्टार्टअप्प से किसानों को मदद कर रही है। आगे उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार मिलेट्स (मोटे अनाज) की उपज को बढ़ाने की दिशा में भी प्रभावी कदम उठा रही है।उल्लेखनीय है कि तोमर ने बीते दिनों एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि खाद्यान्न के मामले में भारत बहुत अच्छी स्थिति में है। कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड तोड़ अग्रिम अनुमान (323 मिलियन टन) उत्साहित करने वाले हैं। हमें कृषि उत्पादों की दृष्टि से अपनी जरूरतें तो पूरी करना ही हैं, साथ ही जरूरत पड़ने पर दुनिया की आवश्यकताओं की भी पूर्ति करनी है।ऐसे में हमें उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के साथ ही गुणवत्ता और बढ़ानी होगी, ताकि वैश्विक मानकों पर हम खरे उतर सकें।

राष्ट्रीय सागर

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें