मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा : मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे कई युवक, तीन शव बरामद, सीएम योगी ने जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरा : मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूबे कई युवक, तीन शव बरामद, सीएम योगी ने जताया दुख

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र में स्थित डूंगरवाला के पास उटंगन नदी में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कुसियापुर गांव के 13 युवक गहरे पानी में डूब गए, जिसमें से तीन के शव बरामद हो चुके हैं।

इस घटना में एक युवक को बचाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि शेष नौ की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से जारी है।

इस घटना से पूरे इलाके में सन्नाटा पसर गया है।

हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। कुसियापुर गांव के चामुंडा माता मंदिर से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए 40-50 ग्रामीण मौजूद थे। इनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे सभी शामिल थे। वे सभी नदी किनारे पहुंचे। महिलाओं और बच्चों को किनारे रोककर युवक मूर्ति को नदी में विसर्जित करने उतरे। अचानक तेज बहाव के कारण पांच युवक गहरे पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में आठ अन्य युवक भी नदी में कूद पड़े, लेकिन वे भी बह गए।

इससे अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ ऑफिस से किए गए पोस्ट के अनुसार, "मुख्यमंत्री ने जनपद आगरा में एक दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।"

दूसरी ओर सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम और जल पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

एक अन्य घायल युवक को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। शेष नौ युवकों की तलाश में गोताखोरों की टीमें रात-दिन लगी हुई हैं।

स्थानीय एसडीएम के अनुसार, नदी में विसर्जन के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, लेकिन अचानक बढ़े जलस्तर ने हालात बिगाड़ दिए। दूसरी ओर, परिजनों ने नदी किनारे शवों की प्रतीक्षा में सड़क जाम कर दिया। हालांकि, पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें