मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा पुलिस ने बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी को मुठभेड़ में किया ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरा पुलिस ने बच्ची की हत्या के मामले में फरार चल रहे इनामी को मुठभेड़ में किया ढेर

आगरा। आगरा के थाना ताजगंज स्थित गोबर चौकी में 24 मार्च को बच्ची की हत्या में फरार चल रहे 25000 रुपए के इनामी सुनील को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। वहीं, एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आठ वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के मामले में फरार सुनील कुमार के बारे में शनिवार की सुबह सूचना मिली कि बमरौली कटरा क्षेत्र में मौजूद है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की थी। अपने आपको घिरता देख आरोपी ने पुलिस के ऊपर कई राउंड फायर कर दिया, जिसमें एक दरोगा भी घायल हो गए। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सुनील को गोली लग गई। पुलिस ने तत्काल सुनील को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

वहीं, सुनील की गोली से घायल दरोगा का इलाज चल रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि ताजगंज क्षेत्र में 24 मार्च को 8 वर्षीय बच्ची अपने घर से अचानक लापता हो गई थी।

परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज कर बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई थीं। अगले ही दिन खोजबीन के दौरान बच्ची का शव उसी मकान में किराए पर रहने वाले सुनील के कमरे में आटा रखने वाले टीन के डिब्बे में मिला था।

बच्ची की गर्दन पर चोट के निशान थे, उसकी वीभत्स तरीके से हत्या की गई थी। घटना के बाद से आरोपी सुनील फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 12 टीमें गठित की गई थीं। इसके बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें