मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

आगरा: बच्ची की हत्या में फरार 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आगरा: बच्ची की हत्या में फरार 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जूता कारखाना के संचालक की पुत्री की गला रेत कर हत्या के मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस कार्रवाई में दाराेगा घायल हाे गये, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मारे गए बदमाश पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने शनिवार को बताया कि ताजगंज के गोबर चौकी क्षेत्र में रहने दिनेश बाबू का जूता का कारखाना था। उसने अपने मकान में सुनील को किराएदार रखा था। दिनेश ने थाना में तहरीर देते हुए बताया कि रंजिशन के तहत सुनील ने उनकी आठ साल की बेटी की हत्या कर फरार हाे गया है। 25 मार्च को लापता सुनील के घर में रखे आटे के ड्रम में उनकी बेटी का शव मिला था। आरोपित घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर मकान मालिक दिनेश बाबू की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर फरार आरोपित सुनील की तलाश शुरू कर दी। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।डीसीपी सिटी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शनिवार को तड़के आरोपित सुनील बमरौली कटरा से भाग कर कहीं जाने की फिराक में था। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर लिया। खुद को घिरता देख सुनील ने पुलिस पर फायरिंग की, बचाव में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सुनील घायल हो गया। पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने सुनील को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की कार्रवाई में उपनिरीक्षक को गोली लगी, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।डीसीपी सिटी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपित के कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, एक 315 बोर का तमंचा, छह खोखा कारतूस तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें