मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर, खेल महाकुंभ का करेंगे उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ में राजनाथ सिंह तीन दिवसीय दौरे पर, खेल महाकुंभ का करेंगे उद्घाटन

लखनऊ,। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरान वे 'सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ करेंगे और शहर में कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

उनका विमान दोपहर 3:20 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर उतरेगा। लंबे समय बाद हो रहे इस दौरे में उनका व्यस्त कार्यक्रम तय किया गया है।

शाम 4:30 बजे रक्षा मंत्री गोमती नगर के विवेक खंड-2 स्थित टंकी वाला पार्क में गोमती नगर जन कल्याण महासमिति के वार्षिक समारोह में शामिल होंगे।

इसके बाद शाम 5:45 बजे वे कैंट क्षेत्र के सूर्य ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में युद्ध नायकों और वीर नारियों को सम्मानित करेंगे।

शाम 6:35 बजे वे स्मृतिका वॉर मेमोरियल और लाइट एंड साउंड शो कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद करीब 7:15 बजे वे अपने आवास कालिदास मार्ग पहुंचेंगे।

इससे पहले दिन में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री मोहन यादव मध्य प्रदेश के रायसेन स्थित दशहरा मैदान में राष्ट्रीय स्तर के 'उन्नत कृषि महोत्सव' का उद्घाटन करेंगे।

यह भव्य आयोजन 11 से 13 अप्रैल तक चलेगा, जिसे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। इसे 'कृषि महाकुंभ' का नाम दिया गया है।

इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य किसानों को 'लैब टू फील्ड' और 'सीड टू मार्केट' तक की पूरी जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। यहां आधुनिक खेती की तकनीक, प्रशिक्षण कार्यक्रम, लाइव डेमो और बाजार से जुड़ने के अवसर भी दिखाए जाएंगे, जिससे खेती के तरीकों में बदलाव लाने में मदद मिलेगी।

13 अप्रैल को समापन समारोह में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे।

इस दौरान रायसेन, विदिशा, सीहोर और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक व्यापक कृषि रोडमैप भी जारी किया जाएगा।

कृषि मंत्री शिवंराज सिंह चौहान ने कहा कि यह महोत्सव किसानों के लिए गेम चेंजर साबित होगा। उन्होंने कहा, "रायसेन से खेती में बदलाव की नई लहर शुरू होगी। यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि किसानों की किस्मत बदलने का बड़ा अवसर है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें