मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

हाईकोर्ट द्वारा पन्ना के प्रिंसिपल जज सस्पेंड होने के बाद, विशेष न्यायाधीश को मिली कमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाईकोर्ट द्वारा पन्ना के प्रिंसिपल जज सस्पेंड होने के बाद, विशेष न्यायाधीश को मिली कमान

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पन्ना के प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश राजाराम भारती को निलंबित कर दिया। इनके स्थान पर विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह को अस्थाई रुप से जिम्मेदारी दी गई। अचानक हुई इस कार्रवाई से न्यायिक हलकों में हलचल मच गई है।पन्ना में अवैध खनन की शिकायत पर यह कार्रवाई उप संचालक खनिज और गुनौर एसडीएम की रिपोर्ट पर की गई। इस रिपोर्ट के आधार पर पूर्व कलेक्टर सुरेश कुमार ने श्रीकांत दीक्षित पर अवैध खनन का आरोप लगाया। मेसर्स डायमंड स्टोन क्रशर पर भारी जुर्माना लगाया गया। दीक्षित ने जुर्माने को राजनीतिक दबाव में कार्रवाई बताते हुए चुनौती दी। मामला कोर्ट पहुंचा, जहां से राहत मिली। इसके बाद पूरे प्रकरण में नए मोड़ और लिंक की चर्चाएं शुरु हुईं।गुरुवार को हुई कार्रवाई के बाद विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुशवाह को अस्थाई रूप से प्रिंसिपल जिला सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई। इससे पहले हाईकोर्ट दमोह के जिला सत्र न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया को भी निलंबित कर चुका है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें