मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अब दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अब दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की शनिवार को इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, जिसके बाद अब वे दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी जाएंगे। इसके लिए डिप्टी सीएम लखनऊ एयरपोर्ट से रवाना हो चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने पहले से तय कार्यक्रम के तहत लखनऊ से कौशांबी के लिए रवाना हुए थे। उनका हेलीकॉप्टर लखनऊ के ला मार्टिनियर ग्राउंड से उड़ा था। लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद पायलट को हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी का अंदेशा हुआ।

बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर के अंदर अचानक धुआं भरने लगा। धुआं दिखाई देने के बाद कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए पायलट ने तुरंत अपनी सूझबूझ दिखाते हुए एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया।

एटीसी से बातचीत के बाद हेलीकॉप्टर को तुरंत लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर मोड़ दिया गया। एयरपोर्ट प्रशासन को भी तुरंत अलर्ट कर दिया गया था ताकि सुरक्षित लैंडिंग कराई जा सके। कुछ ही देर में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

एयरपोर्ट पर पहले से सुरक्षा और बचाव के पूरे इंतजाम कर लिए गए थे। हेलीकॉप्टर के उतरते ही राहत और सुरक्षा टीम भी मौके पर पहुंच गई।

अच्छी बात यह रही कि हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी को भी कोई चोट नहीं आई।

इस घटना के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को दूसरे हेलीकॉप्टर से कौशांबी भेजने की व्यवस्था की गई। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दूसरे हेलीकॉप्टर से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे। इसके लिए वे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना हो गए हैं।

वहीं, जिस हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई थी, उसकी जांच शुरू कर दी गई है। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंचकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उड़ान के दौरान धुआं भरने की वजह क्या थी। प्रारंभिक तौर पर इसे तकनीकी खराबी माना जा रहा है, लेकिन पूरी जांच के बाद ही सही कारण सामने आएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें