काम करेंगे तो जनता का आशीर्वाद भी मिलेगा : पीएम मोदी
कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए बिहार विधानसभा चुनाव और विभन्नि राज्यों में हुए उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार सफलता हासिल की है। इन सफलताओं का जश्न मनाने के लिए बुधवार की शाम भाजपा मुख्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह आदि नेता पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। फिलहाल पीएम मोदी का संबोधन जारी है। खास बात यह है कि मंच पर जो विशाल बैनर लगाया गया है उसमें नरेंद्र मोदी हैं, जेपी नड्डा हैं और बिहार को धन्यवाद भी दिया गया है, लेकिन इस बैनर पर नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं है।
मोदी ने कहा कि नतीजों से साफ हो गया कि जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि देश का विकास, राज्य का विकास सबसे बड़ी कसौटी है और आने वाले समय में भी चुनावों का आधार यही रहने वाला है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में सियासत का आधार विकास होगा। बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि काम करेंगे तो जनता आशीर्वाद भी मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कल जो नतीजे आए, उन्होंने साबित कर दिया कि आप काम करेंगे तो लोगों से आपको भरपूर आशीर्वाद भी मिलेगा। आप खुद को समर्पित करेंगे, चौबीसों घंटे देश के विकास के बारे में सोचेंगे तो आपको नतीजे मिलेंगे। देश की जनता आपकी मेहनत देख रही है। आपकी तपस्या को देख रही है।
बिहार की जनता ने मोदी जी के काम पर मुहर लगाई : भाजपा अध्यक्ष नड्डा
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना वायरस महामारी के बाद बिहार विधानसभा चुनाव देश का पहला बड़ा चुनाव था। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने मोदी जी के काम पर मुहर लगाई।