मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

अनूपपुर: 14 दिन मप्र में बिताने के बाद छग को वापस गया हाथी, फसलें कर दी चाैपट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अनूपपुर: 14 दिन मप्र में बिताने के बाद छग को वापस गया हाथी, फसलें कर दी चाैपट

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में ग्रमीण क्षेत्र में विगत 14 दिन पूर्व आया एक हाथी सोमवार की सुबह प्रदेश की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ के मरवाही में एक प्रवेश कर गया। हाथी द्वारा 14 दिनों के मध्य अनूपपुर जिले में कई ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ कर खेतों में लगी व घरों में रखी विभिन्न तरह की फसलों को अपना आहार बनाया। गत रात एक ग्रामीण की बाउंड्री तोड़कर बांड़ी में लगे केला एवं अन्य तरह की सामग्रियों को खाया है हाथी के छत्तीसगढ़ वापस चले जाने से ग्रामीणों को राहत की सांस ली है।विगत 5 नवंबर को एक-एक दांत वाला नर हाथी छत्तीसगढ़ के मरवाही से मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिला के जैतहरी तहसील एवं वन परिक्षेत्र के चोलना और धनगवां बीट के ग्रमीणों के घरों में रखे अनाज एवं धान की फसलोंको नुकसान पहुंचाया हैं। दिन में जंगलो में डेरा डाला और रात में ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई, ग्राम पंचायत कुकुरगोड़ा के विभिन्न टोला मोहल्लों में लगी धान एवं अन्य तरह की फसलों को अपना आहार बनाया।रविवार की रात जंगल से निकल कर हाथी ने ग्राम पंचायत कुकुरगोंड़ा के मंटोलिया टोला, बडकाटोला होते हुए ग्राम पंचायत चोलना के बचहाटोला में विचरण करते हुए खेतों, खलिहानों में रखी धान की फसल के साथ एक ग्रामीण के बांड़ी के बाउंड्री वॉल को तोड़कर दो-तीन ग्रामीणों के बांडी में लगे केला एवं अन्य तरह की सामग्रियों को अपना आहार बनाते हुए सोमवार की चोलना गांव के मुदरी के समीप से गूजरनाला पार कर छत्तीसगढ़ के शिवनी बीट के मालाडांड गांव से धिनौची के जंगल के पहाड़ में पहुंचकर दिन में विश्राम कर रहा है। एक बार फिर से हाथी के वापस जाने से ग्रामीणों को राहत मिली है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें