मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बाद मुसलमानों के आरक्षण के बयान पर लालू ने दी सफाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना (बिहार)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बिहार भाजपा नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया के बाद लालू यादव ने मुसलमानों के आरक्षण पर दिए गए अपने बयान पर सफाई दी है। लालू ने अब कहा है कि आरक्षण धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि सामाजिक आधार पर दिया जाता है।

लालू के बयान के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई और बिहार भाजपा के नेताओं के साथ खुद पीएम मोदी ने लालू प्रसाद पर जोरदार हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश की एक चुनावी जनसभा में कहा कि कांग्रेस चुप है लेकिन उसके एक सहयोगी दल ने आईएनडीआई गठबंधन के इरादों की पुष्टि कर दी है। वे कह रहे हैं कि मुसलमानों को पूरा आरक्षण मिलना चाहिए।

इसके बाद बैकफुट पर आए लालू ने कहा कि मंडल कमीशन को हमने लागू किया था। मंडल कमीशन में सैकड़ों जातियां हैं, जो सामाजिक आधार पर हैं। धर्म के आधार पर नहीं है। नरेन्द्र मोदी आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए तरह-तरह का बहाना बनाते हैं। अटल बिहारी बाजपेयी ने तो संविधान समीक्षा आयोग बना दिया था, ताकि ये लोग संविधान को बदल दें। आरक्षण का आधार धर्म हो ही नहीं सकता है। आरक्षण का सामाजिक आधार होता है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के बीच मंगलवार को बिहार विधान परिषद में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आये लालू यादव ने मुसलमानों को पूरा आरक्षण देने की वकालत की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें