मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी बोलीं, कोई राजनीति नहीं शिष्टाचार मुलाकात थी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता। लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राजभवन में मुलाकात की। हुगली जिला के आरामबाग में प्रधानमंत्री मोदी ने 7200 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास और उद्घाटन करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा।

शाम में प्रधानमंत्री के राजभवन पहुंचने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर दावा किया जा रहा था कि मुख्यमंत्री 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना और आवास योजना सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं का फंड रिलीज करने की मांग प्रधानमंत्री से करेंगी। हालांकि प्रधानमंत्री से करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद बाहर निकली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि कोई राजनीति नहीं, केवल बातचीत हुई है और यह शिष्टाचार मुलाकात थी।

संदेशखाली मामले के आरोपित शाहजहां को बचाने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आरोप के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी को नहीं बचाते हैं। जो गलती करेगा उसको सजा मिलेगी। प्रधानमंत्री से कोई राजनीतिक बात नहीं हुई। जब भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री आते हैं तो शिष्टाचार भेंट होती है। और मेरी मुलाकात भी वही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें