मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

4 मई के बाद बंगाल को लूटने वालों का चुन-चुनकर होगा हिसाब: रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
4 मई के बाद बंगाल को लूटने वालों का चुन-चुनकर होगा हिसाब: रेखा गुप्ता

आसनसोल। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में हिस्सा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान रेखा गुप्ता ने बंगाल की जनता के बढ़ते आत्मविश्वास पर जोर देते हुए कहा कि राज्य की जनता अब भय और आतंक के साए से बाहर निकल रही है।

उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता 15 साल के अत्याचार और कुशासन के बाद अब विकास चाहती है। बंगाल की जनता भय और आतंक से निकल रही है। 15 साल में महिलाओं ने जो अत्याचार सहे, युवाओं ने बेरोजगारी का दंश झेला, पूरा बंगाल अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास चाहता है।

एक-एक नागरिक ने यह फैसला कर लिया है कि बंगाल में अंधेरा हटेगा और कमल खिलेगा।

उन्होंने कांग्रेस, टीएमसी और सपा पर महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई में साथ न देने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने महिलाओं का हमेशा अपमान किया है। मैं स्पष्ट रूप से कह सकती हूं कि आधी आबादी अब अपमान का बदला लेकर रहेगी।

महिलाएं मतदान के जरिए विरोध की राजनीति को जवाब देंगी और आने वाले चुनाव में इन दलों को करारा जवाब देंगी।

सीएम ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि ममता बनर्जी को अपने नाम की लाज जरूर रखनी चाहिए।

एक्स पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आसनसोल में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल के समर्थन में आयोजित रोड शो में उमड़ा यह जनसैलाब स्पष्ट बता रहा है कि ममता दीदी गईं, टीएमसी की विदाई तय है। याद रखिए, यह चुनाव केवल सरकार बदलने का चुनाव नहीं है।

यह चुनाव बंगाल को सिंडिकेट राज, भ्रष्टाचार, भय, हिंसा और तुष्टिकरण से मुक्त कराने का चुनाव है। यह चुनाव बंगाल की आत्मा बचाने का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा का नया युग शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए की सहायता मिलेगी। बेटियों की शिक्षा के लिए 50 हजार रुपए की सहायता मिलेगी।

75 लाख बहनों को लखपति दीदी अभियान से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। गरीब परिवारों को मुफ्त राशन मिलेगा, कोई हक नहीं छीन पाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलेगा। महिलाओं को 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने आगे लिखा कि 4 मई के बाद कानून अपना काम करेगा। जिन्होंने बंगाल को लूटा है, जिन्होंने माताओं और बहनों को डराया है, जिन्होंने युवाओं का भविष्य छीना है, उनका चुन-चुन कर हिसाब होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें