मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

बहराइच में 2 नाबालिग की हत्या के बाद शख्स ने परिवार संग खुद को लगाई आग, 6 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक सिरफिरे व्यक्ति ने पहले दो नाबालिग बच्चों की हत्या कर दी और फिर शिनाख्त छिपाने के लिए अपने परिवार समेत घर में आग लगा दी। इस भीषण घटना में आरोपी विजय समेत कुल 6 लोगों की मौत की जानकारी है।

यह घटना बहराइच के थाना रामगांव इलाके के टेपरहा गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी विजय ने पहले दो बच्चों की हत्या की, फिर अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों समेत खुद को घर में बंद कर आग लगा ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के बाद अब तक तीन शवों को बाहर निकाला जा चुका है।

एक ग्रामीण ने आईएएनएस को बताया कि आरोपी विजय ने गांव के ही दो बच्चों, विजय और शनि, का कत्ल किया था। इसके बाद उसने अपने घर में आग लगाई। विजय और उसकी पत्नी और दो बच्चे आग लगने से मरे हैं।

टेपरहा गांव के पूर्व प्रधान सलीम ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि घर में आग लगी हुई थी और स्थानीय लोग आग बुझा रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में घर का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर से तीन शव बाहर निकाले गए।

पूर्व प्रधान के अनुसार, आरोपी विजय ने विजय और शनि का धारदार हथियार से कत्ल किया था। दोनों बच्चों के शरीर पर कई जगह निशान थे। विजय ने अपने ही घर पर दोनों बच्चों की हत्या की थी। इसके बाद उसने घर में आग लगाई थी।

ग्रामीणों का कहना है कि विजय के साथ अन्य लोगों की कोई पुरानी रंजिश नहीं थी।

वह बच्चों को घर पर बुलाकर लाया था। फिलहाल, इस पूरी घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें