मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के बाद पंजाब की सत्ता से बेदखल होंगे अरविंद केजरीवाल: वीरेंद्र सचदेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली के बाद पंजाब की सत्ता से बेदखल होंगे अरविंद केजरीवाल: वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी के सभी विधायकों, निगम पार्षदों और सभी पूर्व प्रत्याशियों के साथ मुलाकात की। केजरीवाल की इस मुलाकात पर भाजपा ने तंज कसा है। दिल्ली भाजपा चीफ वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के बाद अब पंजाब की सत्ता से भी बेदखल होने वाले हैं।

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि अरविंद केजरीवाल अपनी प्रासंगिकता खो चुके हैं और उन्हें पता है कि दिल्ली के बाद पंजाब भी उनके हाथ से निकल रहा है। इसीलिए तो उनकी मीटिंग में कई विधायक और पार्षद भी नहीं पहुंचे हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा को धोखा यात्रा करार देते हुए वीरेंद्र सचदेवा ने जोरदार हमला बोला।

उन्होंने उस घटना को शर्मनाक करार दिया है, जिसमें पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बातों का प्रयोग किया गया। सचदेवा ने कहा कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए कि उनकी यात्रा के दौरान भाषा की मर्यादा टूटी। अब उनके प्रवक्ता बहाने बनाने और बकवास करने की कोशिश करते हैं। गंभीरता से सवाल उठाया जाना चाहिए कि क्या ऐसे लोग समाज में रहने के लायक हैं। इस पर भी सोचना चाहिए।

दिल्ली भाजपा चीफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग, इंडी गठबंधन की हताशा और नैतिक दिवालियापन को उजागर करता है। यह केवल प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि हर भारतीय का अपमान है। यह बिहार का भी अपमान है। बिहार की धरती संस्कारों और मर्यादा के लिए जानी जाती है। इस धरती के लोग ऐसे अपमान को कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। देश की जनता और बिहार की जनता इसका जवाब अवश्य देगी और मजबूती से देगी।

बता दें कि राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' सासाराम से शुरू हुई और पटना के गांधी मैदान में एक सभा के साथ समाप्त होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें