मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:48 · नई दिल्ली संस्करण

सीजीएचएस के बाद अब रेलवे फार्मासिस्ट भर्ती में बड़ा बदलाव: सुनील यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीजीएचएस के बाद अब रेलवे फार्मासिस्ट भर्ती में बड़ा बदलाव: सुनील यादव

लखनऊ,। भारत सरकार की ओर से फार्मेसी शिक्षा एवं सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने फार्मासिस्ट ग्रेड-III के पद पर सीधी भर्ती के लिए बैचलर ऑफ फार्मेसी (B.Pharm) अथवा डॉक्टर ऑफ फार्मेसी (Pharm.D) को न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित कर दिया है। इससे पहले केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना (सीजीएचसी) में भी फार्मासिस्ट पद के लिए यही योग्यता लागू की जा चुकी है।

सरकार के इस निर्णय को फार्मेसी शिक्षा की गुणवत्ता और रोगी सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए फार्मासिस्ट फेडरेशन सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष चीफ फार्मेसिस्ट सुनील यादवने कहा कि यह परिवर्तन भविष्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सक्षम बनाएगा। परन्तु डिप्लोमा फार्मासिस्टो को अपग्रेड करना आवश्यक है, जो बच्चे डिप्लोमा के उपरांत कहीं निजी क्षेत्रों में कार्यरत हैं उन्हें केंद्रीय सरकारी क्षेत्र में नियुक्ति हेतु अपग्रेड करने हेतु ब्रिज कोर्स कराना आवश्यक है।

सुनील यादव ने देश के सभी विश्वविद्यालयों, फार्मेसी महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों से अपील की कि वे B.Pharm (Practice) ब्रिज कोर्स का संचालन शीघ्र प्रारंभ करें, जिससे कार्यरत डिप्लोमा फार्मासिस्टों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिल सके और देश को अधिक दक्ष एवं आधुनिक फार्मेसी कार्यबल उपलब्ध हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें