मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेग्नेंसी को लेकर ट्रोल होने के बाद दीपिका पादुकोण ने शेयर की बेबी बंप की पहली तस्वीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इस समय अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों का आनंद

ले रही हैं, क्योंकि वह गर्भवती हैं। अब तक उन्होंने बेबी बंप वाली

तस्वीरें शेयर नहीं की थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस ने अपना बेबी बंप दिखाते हुए

पहली फोटो शेयर की है। पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर की

थी और अब उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपना बेबी बंप दिखाया है।

हालांकि इनमें से एक तस्वीर धुंधली है, लेकिन बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

इस

फोटो में दीपिका ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई है, जिसमें उनका बेबी

बंप साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही उन्होंने मुस्कुराते हुए अपनी एक फोटो

भी शेयर की और तीसरी फोटो में वह अपने बेबी बंप को पकड़कर मुस्कुराते हुए

नजर आ रही हैं। फोटो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, “ठीक है... अब मुझे भूख

लग रही है।”

दीपिका की फोटो पर फैंस के खूब प्यारे-प्यारे

कमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई उनकी क्यूटनेस और बेबी बंप पर प्यारे-प्यारे

कमेंट्स कर रहा है। तो वहीं कुछ फैंस दीपिका के लिए कमेंट कर रहे हैं कि

उन्हें और उनके बच्चे को किसी की नजर नहीं लगनी चाहिए। तो कुछ लिख रहे हैं

कि दीपिका पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। ऐसे कई कमेंट्स दीपिका की

पोस्ट पर देखने को मिल रहे हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका

पादुकोण जल्द ही ‘कल्कि 2898 AD’ में नजर आने वाली हैं और वह फिल्म के

प्रमोशनल इवेंट्स में शामिल हो रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले

रिलीज हुआ था, जो सभी को पसंद आ रहा है। फिल्म में दीपिका के साथ अमिताभ

बच्चन, प्रभास और कमल हासन मुख्य भूमिका में हैं।

इसके

अलावा वह फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगी, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर

की भूमिका निभा रही हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, अजय देवगन, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और

अर्जुन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें