मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

अमिताभ बच्चन ने मुंबई में समुद्र किनारे अलीबाग में खरीदी जमीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

महानायक

अमिताभ बच्चन ने मुंबई के पास अलीबाग इलाके में करोड़ों की जमीन खरीदी है।

इससे पहले अमिताभ के अयोध्या में जमीन खरीदने की खबरें आई थीं।

अमिताभ

बच्चन ने इस साल जनवरी में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में 10

हजार वर्गफीट का प्लॉट 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। उसके बाद अब खबर है

कि उन्होंने द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा से 10 हजार वर्ग फीट जमीन खरीदी है।

बताया जा रहा है कि यह जमीन ए अलीबाग नाम के प्रोजेक्ट में है और समुद्र

किनारे स्थित है। इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। हालांकि

अमिताभ ने अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

सूत्रों

के हवाले से बताया कि भूमि लेन देन पिछले सप्ताह पंजीकृत किया गया था। बिग

बी अब उन बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिनके पास अलीबाग

में प्रॉपर्टी है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह और अनुष्का

शर्मा की भी अलीबाग में संपत्ति है।

अमिताभ बच्चन के काम की बात

करें तो वह जल्द ही बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगे।

हाल ही में उनका 'अश्वत्थामा' का फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म का लुक

पोस्टर और एक टीजर जारी किया जा चुका है। इसमें 'अश्वत्थामा' के किरदार में

महानायक अमिताभ बच्चन का दमदार लुक नजर आ रहा है। यह फिल्म मई में रिलीज

होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें