मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

अजय चौटाला के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- 'जेन-जी अपना हक लड़कर लेंगे'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अजय चौटाला के बाद कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा- 'जेन-जी अपना हक लड़कर लेंगे'

लखनऊ। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) अध्यक्ष अजय चौटाला और समाजवादी पार्टी विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा है कि 'जेन-जी' अपना हक लड़कर लेंगे। उन्होंने कहा कि युवा और 'जेन-जी' जागरूक हो रहे हैं और वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में सुरेंद्र राजपूत ने कहा, "हम किसी भी रूप में हिंसा का समर्थन नहीं करते। लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने के लिए सड़कों पर उतरना चाहिए। विरोध प्रदर्शन अहिंसक तरीके से होने चाहिए और मांगें संविधान के दायरे में रहकर उठाई जानी चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा, "हम संविधान तोड़ने या हिंसा का सहारा लेने का समर्थन नहीं करते, लेकिन युवा और 'जेन-जी' जागरूक हो रहे हैं। वे अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगे। वे अपना हक लड़कर लेंगे।"

इससे पहले, अजय चौटाला ने विवादित बयान दिया कि जिस तरीके से बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका में हुआ, भारत में भी वैसा ही आंदोलन करना होगा।

शासकों को गद्दी से खींचकर सड़कों पर दौड़ाकर पीटने का काम करना होगा और इन्हें देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा।

अजय चौटाला की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ​​ने भी आंदोलन की बात की। उन्होंने कहा, "देश में बेरोजगारी और गरीबी है। ऐसे हालात में जनता और युवाओं को सत्ता में बैठे लोगों को हटाने के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना होगा। तभी इस देश में युवाओं को उनके अधिकार और न्याय मिलेगा।

सपा विधायक ने कहा, "आज देश में लोग महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भूख से परेशान हैं। जनता के पैसे से इकट्ठा किए गए टैक्स का इस्तेमाल केंद्र सरकार के मंत्री अपनी निजी ऐश-ओ-आराम के लिए कर रहे हैं। जिस तरह श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल में युवा आंदोलनों ने सत्ता में बैठे लोगों को हटाया, वैसे ही हालात इस देश में भी बन रहे हैं। युवा परेशान हैं और ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें