मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

झांसी में सात घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्ती खालिद को किया परिजनों के सुपुर्द

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झांसी में सात घंटे की पूछताछ के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्ती खालिद को किया परिजनों के सुपुर्द

झांसी। देश-विदेश में ऑन लाइन तालीम देने और विदेश से फंडिंग किए जाने के मामले में उत्तर प्रदेश के झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र में एनआईए और एसटीएफ की टीम ने कल गुरुवार तड़के अचानक छापा मारा। आठ घंटे की तहकीकात करने के बाद भारी विरोध व धक्का मुक्की के बीच एनआईए व एसटीएफ टीम ने मुफ्ती खालिद नदवी को हिरासत में ले लिया था। टीम उसे लेकर तीन घंटे के विरोध का सामना करने के बाद पुलिस लाइन पहुंची। पुलिस लाइन में उससे करीब 7 घंटे की पूछताछ के बाद उसे देररात करीब 11 बजे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।देश की बड़ी खुफिया एजेंसी एनआईए और एटीएस आतंकी संगठनों और देश विरोधी क्रियाकलापों में लिप्त गिरोह का भंडाफोड करने वाली टीम द्वारा गुरुवार तड़के करीब 3 बजे शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित गुलाम गौस खां पार्क स्थित एक मकान में छापा मारा गया। करीब आठ घंटे की पड़ताल के बाद एनआईए और एसटीएफ ने मुफ्ती खालिद नदवी को हिरासत में ले लिया। मुफ्ती खालिद नदवी दीनी तालीम की ऑनलाइन कक्षाएं लेते हैं। टीम ने पड़ताल के दौरान खालिद की कुछ किताबें, लैपटॉप व मोबाइल नम्बर आदि भी एकत्रित किये और तीन घंटे के भारी विरोध प्रदर्शन व धक्का-मुक्की के बाद पूछताछ के लिए उसे पुलिस लाइन ले आई। खालिद को देररात करीब 7 घंटे तक पूछताछ करने के बाद पुलिस लाइन स्थित साइबर क्राइम थाने से परिजनों के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल टीम खालिद समेत अन्य संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है I

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें