मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के कोरबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के कोरबा में 80 वर्षीय बुजुर्ग पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से बुधवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां पसान थाना क्षेत्र के कोरबी चौकी अंतर्गत ले बर्रा गांव में देर रात अज्ञात हमलावरों ने एक बुजुर्ग के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया है, जिससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

दरअसल, बीते मंगलवार आधी रात में अज्ञात हमलावर ने बुजुर्ग के घर में घुसकर उन पर धारदार हथियार से घातक हमला किया, जिसमें वृद्ध को गंभीर चोटें आईं है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई।

संदिग्ध गिरोह की अफवाह से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, जब तक परिजनों को घर में किसी के घुसे होने का आभास हुआ और वे बुजुर्ग के पास आए, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। परिजनों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन और जांच शुरू की। घटना से गांव में दहशत का माहौल है। एएसपी लखन पटले ने बताया कि एक 80 साल के वृद्ध जिनका नाम हीरा है, वो बीती रात अपने घर में सो रहे थे और रात्रि करीब 11 से 12 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं।

मामले को हत्या के प्रयास के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बता दें, बीते दिन छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक इसी प्रकार की चौंकाने वाली घटना सामने आई था, जहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रची और रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

इस घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया और दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। यह घटना जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम प्रेमनगर केराडीह की थी, जहां मृतक सुनील राम की पत्नी मीरा बाई ने अपने परिजनों को बुलाकर पति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। घटना के दो दिन बाद गंभीर चोटों के कारण सुनील राम की मौत हो गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें