अधिवक्ता जुगराज चौहान हत्याकांड: अधिवक्ताओं का नये एवं पुराने हाईकोर्ट परिसर पर प्रदर्शन

अधिवक्ता जुगराज चौहान हत्याकांड: अधिवक्ताओं का नये एवं पुराने हाईकोर्ट परिसर पर प्रदर्शन
जोधपुर, 23 फरवरी। अधिवक्ता जुगराज चौहान हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मगर मुआवजा, नौकरी, अधिवक्ता प्रोटेक्शन बिल की मांग को लेकर अधिवक्ताओं को धरना प्रदर्शन गुरुवार भी जारी रहा। लायर्स एसोसियेशन ने कल खुद को हड़ताल से अलग किया था, मगर आज फिर से शामिल हो गई। हाईकोर्ट नया एवं पुराना परिसर पर वकीलों की तरफ से प्रदर्शन किया गया। वहीं महात्मा गांधी अस्पताल के बाहर भी प्रदर्शन एवं धरना जारी है।
दोनों एसोसिएशन के अध्यक्ष का कहना है कि परिजनों को सुरक्षा, एक करोड़ की सहायता व आश्रितों को सरकारी नौकरी की मांग कर रहे है। अधिवक्ता मुख्यमंत्री से भी मिले थे। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से किसी भी प्रकार की सहायता राशि व पुलिस प्रोटेक्शन के आदेश नहीं दिए गए। और ना ही मांगे मानी हैं। सोमवार से अभी तक न्यायिक कार्यों का बहिष्कार जारी है। फिलहाल हड़ताल नहीं टूटी है। दोनों एसोसियेशनों की तरफ से न्यायिक कार्योँ का बहिष्कार जारी है। जयपुर में भी वकीलों का आंदोलन शुरू हो गया है।
राष्ट्रीय सागर





