मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता की हुई मौत

पूर्वी चंपारण।मोतिहारी-अरेराज मुख्य सड़क पर तुरकौलिया स्कूल चौक के समीप मंगलवार की देर शाम अपने बाइक से कोर्ट से कार्य निपटा घर लौट रहे एक अधिवक्ता को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक सवार अधिवक्ता उमेश तिवारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वे पशुरामपुर के रहने वाले थे।उन्हें ग्रामीणों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सको ने देर रात मृत घोषित कर दिया। अधिवक्ता मूलतः जीवधारा पंडितपुर के रहने वाले थे। वे अपने ननिहाल पशुरामपुर में ही बस गए थे। उनका जन्म स्थान पशुरामपुर ही था। उनके दुर्घटना की खबर सुन गांव से काफी संख्या में लोग तुरकौलिया पहुंचे। लेकिन ठोकर मारने वाला वाहन फरार हो गया था। उनके निधन पर जिला अधिवक्ता संघ के महासचिव पप्पू दुबे, अधिवक्ता शिव पूजन प्रसाद ठाकुर, संतोष ठाकुर, अधिवक्ता दिनेश्वर प्रसाद सहित अनेक लोगो ने दुख व्यक्त किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें